आगरालीक्स.. आगरा में गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट पर भी महंगाई का असर दिखाई दिया, अन्नकूट के लिए सब्जी महंगी बिकी, 150 से 200 रुपये प्रति किलो सब्जी का भाव रहा, इसमें भी चुनिंदा सब्जी की थी।
गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट बनाया जाता है, इसका भोग लगता है, सुबह से ही सिकंदरा सब्जी मंडी और हर क्षेत्र की सब्जी मंडी पर अन्नकूट की दुकानें सज गईं। एक किलो अन्नकूट का रेट 150 से 200 रुपये किलो तक रहा, दोपहर में सब्जी की संख्या कम होने पर रेट 100 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे पहुंच गया।
ये बिकी सब्जी
अन्नकूट में आलू, टमाटर, गोभी, कासीफल, बैगन, बंद गोभी, पालक, लोकी, बीन्स, कटहल, सेंगरी, गाजर, मूली, टिंडे, परवल, शिमला मिर्च, भिंडी सहित अन्य सब्जी की बिक्री हुई।