आगरालीक्स.. आगरा में गोवर्धन सजाए जा रहे हैं, शाम को पूजा होगी, पूजा के मुहूर्त के लिए क्लिक करें।
गोवर्द्धन पूजा सांयकाल मुहूर्त: 28 अक्टूबर 2019 को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक
कुल अवधि: 02 घंटे 12 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 28 अक्टूबर 2019 को सुबह 09 बजकर 08 मिनट से
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर 2019 को सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक
भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया था गोवर्धन पर्वत
श्रीकृष्ण अपने मित्र ग्वालों के साथ पशु चराते हुए गोवर्धन पर्वत जा पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि बहुत से व्यक्ति एक उत्सव मना रहे थे| श्रीकृष्ण ने इसका कारण जानना चाह तो वहाँ उपस्थित गोपियों ने उन्हें कहा कि आज यहाँ मेघ व देवों के स्वामी इंद्रदेव की पूजा होगी और फिर इंद्रदेव प्रसन्न होकर वर्षा करेंगे, फलस्वरूप खेतों में अन्न उत्पन्न होगा और ब्रजवासियों का भरण-पोषण होगा| यह सुन श्रीकृष्ण सबसे बोले कि इंद्र से अधिक शक्तिशाली तो गोवर्धन पर्वत है जिनके कारण यहाँ वर्षा होती है और सबको इंद्र से भी बलशाली गोवर्धन का पूजन करना चाहिए।