Thursday , 22 October 2026
Home पॉलिटिक्स SC Commission chairman Dr Ram shankar Katheria road show in Agra
पॉलिटिक्स

SC Commission chairman Dr Ram shankar Katheria road show in Agra

258

आगरा में सांसद कठेरिया का स्वागत करेगा परेशान, फंस सकते हैं जाम में
आज आगरा कैंट से खं​दारी स्थित आवास तक जगह जगह होगा स्वागत
सुबह नौ बजे कैंट पहुंचेगे कठेरिया, 30 दिन में तीसरा स्वागत

आगरालीक्स.. आगरा में सुबह सुबह जाम में फंस सकते हैं, ऑफिस जाते समय जाम में फंस सकते हैं, यह जाम 30 दिन में तीसरी बार सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के स्वागत के चलते लग सकता है। आगरा कैंट से खंदारी तक जगह जगह सांसद कठेरिया का स्वागत किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आते ही आगरा के सांसद व एससी आयोग के चेयरमैन डॉ राम शंकर कठेरिया का स्वागत होने लगा है। 30 दिन में यह तीसरा स्वागत है, इस बार स्वागत का कारण ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा और एससी आयोग को संसद पर पास कराने का क्रेडिट सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया को देते हुए स्वागत किया जा रहा है।
सुबह नौ बजे से आगरा कैंट से खंदारी तक स्वागत
मंगलवार को सुबह नौ बजे सांसद कठेरिया आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेंगे, यहां से उनका रोड शो खंदारी स्थित आवास तक निकलेगा। उनके साथ गाडियों का काफिला होगा और जगह जगह स्वागत किया जाएगा। इससे एमजी रोड उनके आने के बाद से करीब एक से डेढ घंटे तक जाम रह सकता है।
स्वागत पोस्टर फाडे
सांसद कठेरिया के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टर को धाकरान चौराहे के पास फाड दिया था, इसके बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।

14 मई 2018 को सांसद कठेरिया की चौपाल में चले लात घूंसे
14 मई 2018 को आगरा में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया द्वारा लगाई गई चौपाल में जमकर लात घूंसे चले, किसानों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, इससे अफरा तफरी मच गई, पुलिस ने लोगों को हिरासत में लियौ
सोमवार को आगरा के आंवलखेडा में सांसद व एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया ने चौपाल लगाई, आंवलखेडा में बडा पंडाल लगाया गया, चौपाल में जमीन पर बैठने के साथ कुर्सी भी डाली गईं थी। चौपाल में काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसमें लोगों की जनसमस्याएं सुनने के लिए सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के साथ डीएम गौरव दयाल, एसएसपी अमित पाठक भी पहुंचे। चौपाल में किसान अपनी समस्या बता रहे थे। उनकी समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारी भी बुलाए गए थे। किसानों की समस्याओं का एक एक कर निस्तारण किया गया। इस दौरान चौपाल में भीड बढती गई। इसी बीच चकबंदी की मांग को लेकर कुछ किसानों ने कहा, दूसरे पक्ष ने गांव में चकबंदी कराने से मना किए। इसे लेकर विवाद होने लगा। एक दूसरे से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
चले लात घूंसे एक दूसरे पर फेंकी कुर्सी
मामला गर्माने पर किसानों में लात घूंसे चले, एक दूसरे पर कुर्सी पफेंकना शुरू कर दिया, इससे अफरा तफरी मच गई। चौपाल में भगदड के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला, मारपीट करने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने बताया आपसी विवाद
चौपाल में लात घूंसे के बाद कुर्सी फेंकने से मामला गर्मा गया। चौपाल के पांडाल में काफी संख्या में लोग आ गए। ऐसे में सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा कि चौपाल में किसी भी बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ है। एक ही परिवार के दो लोगों के बीच विवाद हुआ है।
वीडियो के​ लिए क्लिक करें

क्या बोले सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

MLC Elections 2026 Agra: BJP leaders appeal for the victory of their candidates

आगरालीक्स...आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा की बैठक. खंड शिक्षक प्रत्याशी...

पॉलिटिक्स

Agra MLC Election 2026: Election campaigning will come to an end tomorrow evening. Voting will take place on the 23rd. Every polling booth will be videographed

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव का प्रचार कल शाम से थम जाएगा. 23...

पॉलिटिक्स

MLC Election 2027: Chief Minister Yogi Adityanath is visiting Agra on Friday, October 16

आगरालीक्स…आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 16 अक्टूबर को आ रहे हैं....

पॉलिटिक्स

Agra News: RLD chief Jayant Chaudhary to hold a Vishal Swabhiman Jansabha in Jaingara, Agra tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की विशाल...

error: Content is protected !!