
शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने एक एजेंट को फोन कर प्रिगनेंट महिला का अल्ट्रासाउंड कर सेक्स बताने के लिए ट्रांस यमुना में बुलाया। टीम ने उससे लिंग बताने के लिए मोलभाव किया। वह पांच हजार रुपये में अल्ट्रासाउंड करने के बाद शिशु का लिंग बताने के लिए तैयार हो गया। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड लिया। उसे थाने ले आए, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुला लिया गया। एजेंट से पूछताछ की गई, उसने कई हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम बताए हैं, जहां सेक्स डिटरमिनेशन किया जाता है।
टीम ने मारे छापे, मशीन की जा रही सील
इसके बाद टीम ने कई जगह पर छापे मारे, छापे मारने के बाद टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील किया है। एजेंट से पूछताछ के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर में सेक्स बताने वाले डॉक्टर और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की जा रही है।
हरियाणा की महिलाओं की हो रही जांच
पूछताछ में एजेंट ने बताया है कि हरियाणा में सेक्स डिटरमिनेशन कराने की मांग ज्यादा है। वहां से महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आती हैं, उन्हें पांच से छह हजार रुपये में गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग बता दिया जाता है। इस तरह से काफी समय से रैकेट चल रहा है।राजस्थान से भी तमाम महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आ रही हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम छानबीन में जुटी हुई है, रैकेट से जुडे डॉक्टर और कंपाउंडरों का पता लगाया जा रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पैसे लेने के बाद अल्ट्रासाउंड कर सेक्स बता दिया जाता है, यह बेटी होती है तो उसका गर्भपात करा देते हैं और बेटा होता है तो उसे जन्म दिया जाता है।
Leave a comment