
आगरा के पथ्वीनाथ फाटक के पास स्थित सुचिता गांव में मंदिर है। लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह छह बजे एक एक्टिवा पर दो युवतियां आई, उनके चेहरे ढके हुए थे। एक युवती एक्टिवा स्टार्ट कर खडी रही, दूसरी ने नवजात को मंदिर की सीढियों पर रख दिया। कुछ ही सेकेंड में युवतियां एक्टिवा लेकर चली गई। नवजात की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए। महिलाओं ने जाकर नवजात को चुप कराया, नवजात बेटी है और एक दो दिन की बताई जा रही है। इसकी खबर मिलते ही आस पास के लोग पहुंच गए। कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल भी पहुंची, वे बेटी को अपने साथ ले आई हैं।
ऐसी क्या थी मजबूरी
नवजात बेटी को मंदिर की सीढियों पर क्यों छोडा गया, इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि युवतियां नवजात को सीढियों पर छोडकर चली गई। क्या कई बेटियां होने पर नवजात को छोडा गया है या कोई और कारण है। स्थानीय लोग इसका पता लगा रहे हैं। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बेटी को लेने के लिए तैयार हैं महिलाएं
नवजात बेटी को गोद लेने के लिए कई महिलाएं तैयार हैं। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होती है। बेटी को कोई लेने नहीं आता है तो उसे किसी महिला को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गोद दिया जा सकता है।
Leave a comment