Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks SNMC, Agra principal letter tense DGME office
agraleaks

SNMC, Agra principal letter tense DGME office

 

principal
आगरालीक्स…….
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके गर्ग के एक पत्र ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) कार्यालय में खलबली मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक, डॉ गर्ग ने पत्र में लिखा है कि उन्हें एसएन के प्राचार्य पद से हटाकर पूर्व की तैनाती (मेरठ मेडिकल कॉलेज में एसपीएम विभागाध्यक्ष  पद)  दे दी जाए। उन्होंने आगाह किया है कि कहीं और तबादला किया जाता है तो वीआरएस  दे दिया जाए। उन्होंने डीजीएमई के साथ ही विशेष सचिव को भी पत्र भेजा है। पहले से नॉन क्लीनिकल ब्रांच में प्रोफेसर की कमी से चिकित्सा शिक्षा विभाग के होश उडे हुए हैं। उनके ट्रांसफर पर भी कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
एसएन के प्राचार्य को हटाने के लिए डॉक्टरों की एक लॉबी पूरा जोर लगा रही है, इसके चलते चर्चाएं होने लगी थी कि डॉ गर्ग को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एसपीएम विभागाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरित किया जा सकता है। इसी बीच डॉ गर्ग ने पत्र लिखकर उनके स्थानांतरण की सोच रहे डॉक्टरों के साथ डीजीएमई कार्यालय के होश उडा दिए हैं।
कई वरिष्ठ डॉक्टर ले लेंगे ट्रांसफर
इसके बाद भी डॉ गर्ग का ट्रांसफर कर दिया जाता है तो वे वीआरएस  ले लेंगे, वे ऐसा करते हैं तो कई और वरिष्ठ डॉक्टर भी वीआरएस  ले सकते हैं। इसमें एसएन से बंदायू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बनाए गए डॉ एसके मिश्रा सहित कई अन्य डॉक्टर शामिल हैं।
युवा डॉक्टर काम में अवरोध से दुखी
मेडिकल कॉलेज में चल रही गंदी राजनीति से युवा डॉक्टर दुखी हैं। वे काम करना चाहते हैं, लेकिन पॉलिटिक्स उन्हें काम करने नहीं देती। ऐसे में वे भी एम्स सहित अन्य संस्थानों में जाने के साथ सरकारी नौकरी छोडने पर विचार कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!