आगरालीक्स..(Agra News 28th April 2021).. आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनीष की कोरोना से मौत हो गई, सेंट पीटर्स कॉलेज की शिक्षिका का निधन।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में कोरोना कहर बरपा रहा है। मौत का आंकडा बढता जा रहा है। सेंट जोंस कालेज में वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद 42 साल के डॉ मनीष मसीह कार्यरत थे। वे पांच साल से कालेज में सेवाएं दे रहे थे, यहां उनके साथ पत्नी और बेटा रह रहा था। छह दिन पहले तबीयत बिगडने पर राम रघु हास्पिटल में भर्ती किया गया।
अलीगढ के अस्पताल में निधन
सोमवार को आक्सीजन की कमी होने पर डॉ मनीष के रिश्तेदार डॉक्टर उन्हें अलीगढ ले गए। वहां भर्ती करा दिया, मंगलवार को उनकी मौत हो गई। डॉ मनीष की पत्नी भी कोरोना संक्रमित है और इलाज चल रहा है। बेटा हाईस्कूल का छात्र है। डॉ मनीष मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे।
सेंट पीटर्स कॉलेज की शिक्षिका निधन
सेंट पीटर्स कॉलेज की शिक्षिका रश्मि बंसल का मंगलवार को निधन हो गया, कालेज के प्राचार्य डॉ एंड्रूयू कोरिया ने दुख व्यक्त किया है।