
सेंट पीटर्स कालेज के वर्ष 1990 बैच के छात्रों ने शनिवार को कालेज प्रांगण में रजत जयंती पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें देश और विदेश में रहने वाले 60 पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। टीचरों की पढ़ाने की स्टाइल, उन दिनों की गई शरारत, उपलब्धि की चर्चा हुई।
पूर्व छात्रों ने तत्कालीन शिक्षकों, प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया। समारोह में दिवंगत छात्रों और शिक्षकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों की डायरेक्ट्री उपस्थित लोगों को वितरित की गई। कार्यक्रम में फादर जोस मलियाकिल, सिबास्टियन पेंथालाडी, जॉर्ज पॉल, पॉल थॉनिकल, डेनिस डिसूजा, डा. अजय बाबू, जे. साइमन, हेरी क्लेरेंस, जे. बील, मीरा खंडेलवाल आदि को स्मृति चिह्न दिया गया।
पूर्व छात्रों में हिमांशू दौनेरिया, दीपक जैन, हर्ष महाजन, अभय बैनारा, रवि अरोरा, डा. अनुराग टंडन, डा. नितिन सेठ, डा. आशीष दीक्षित, डा. उपेंद्र नाथ गुप्ता, गोमित जैन, विकास मेहरा, विनय सचदेवा पराग गौतम रहे।
Leave a comment