आगरालीक्स… आगरा के अभ्यर्थियों ने एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट दी, परीक्षा के बाद अब सबको आंसर की जारी होने का इंतजार है।
रविवार को देशभर में नीट का आयोजन हुआ। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से तैयारी में जुटे थे। प्रश्नपत्र सामने आया तो भौतिक विज्ञान के सवालों ने उनके छात्रों के माथे पर पसीना ला दिया। उनके कैलकुलेशन में ज्यादा समय लगा। हालांकि इसकी भरपाई उन्होंने रसायन विज्ञान में कर ली। इसमें सवाल थोडे़ आसान थे। छात्रा लवी कटारा ने बताया कि जीव विज्ञान का सेक्शन आसान था। कुछ छात्रों ने बताया कि कुछ सवाल एनसीईआरटी के कोर्स से बाहर के थे। विशेषज्ञ अंबरीश अग्रवाल का कहना है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार का पेपर थोड़ा कठिन था। भौतिक विज्ञान में 24 प्रश्न 11वीं और 21 प्रश्न 12वीं के कोर्स में से थे।
480 से ज्यादा जा सकती है कटऑफ
विशेषज्ञ के अनुसार सामान्य वर्ग में जो छात्र 480 से ज्यादा अंक ले आएगा उसको एमबीबीएस में प्रवेश मिल जाएगा। परीक्षा परिणाम 8 जून को घोषित किया जाएगा।
आंसर की का है इंतजार
परीक्षा के बाद सभी छात्रों ने अपने-अपने हिसाब से अपने नंबरों का हिसाब लगा लिया है। अब अपने अनुमान का मिलान करने के लिए उन्हें सीबीएसई द्वारा आंसर की जारी होने का इंतजार है। इसमें छात्र को प्रश्न को चुनौती देने का अवसर भी मिलेगा।
Leave a comment