Tuesday , 20 January 2026
Home agraleaks Tata Docomo extend 3G services in western UP
agraleaks

Tata Docomo extend 3G services in western UP

tata
आगरालीक्स
  ….टाटा डोकोमो ने पश्चिमी यूपी में 3जी नेटवर्क सेवा का विस्तार किया है। मारूत दिलावरी, एमबीयू हेड-उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, टाटा डोकोमो ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में टाटा डोकोमो पसंदीदा दूरसंचार कंपनी हैं। हमारा प्रयास निरंतर तकनीकी रूप से उत्कृष्ट उत्पादों, मूल्य-वर्द्धित सेवाओं और बाधारहित नेटवर्क के माध्यम से अपने ग्राहकों को सेवा एवं समर्थन प्रदान करना है। आगरा, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुरादनगर, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, देहरादून, रामपुर, रूद्रपुर सहित प्रमुख शहरों में 3जी नेटवर्क सेवा का विस्तार किया गया है।
इसके लिए टाटा डोकोमो ने 300 अतिरिक्त 3जी साइट्स का समावेश कर अपने 3जी नेटवर्क को उन्नत बनाया है 3जी सेल साइट्स की कुल संख्या 1000 के पार हो गई है और क्षेत्र में 50 से अधिक नये शहरों के साथ इसकी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। कंपनी द्वारा अपने वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ बनाया जायेगा और ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए रीटेलर्स की कुल संख्या मौजूदा 37,000 से बढ़कर 43,000 सुदृढ़ रीटेलर नेटवर्क तक की जायेगी।
आॅफरों की पेशकश
वाॅयस और कनेक्टिविटी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये टाटा डोकोमो ने बेहतर मूल्य आधारित 3जी उत्पादों जैसे कि एफआर 299 (150 रूपये का टाॅक टाइम, प्रतिमाह 500 एमबी डेटा पर 1.5 जी डेटा और छह महीनों के लिये 30 पैसा प्रति राष्ट्रीय काॅल्स) की भी पेशकश की है। यह उन उपभोक्ताओं के लिये है, जो फ्री वाॅयस मिनट्स और फिक्स्ड डेटा यूजेज के संयोजन की तलाश में हैं। टाटा डोकोमो के उपभोक्ता विभिन्न उत्पादों में से अपनी पसंद के 3जी डेटा पैक्स का चुनाव कर सकते हैं। इनमें आरसी 179 जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी 3जी डेटा दिया जा रहा है, से लेकर आरसी 995 जिसमें 60 दिनों की उच्च वैधता के साथ 10 जीबी 3जी डेटा दिया जा रहा है, तक की पेशकश शामिल हैं। उपभोक्ता अपनी जरूरत के आधार पर इनका चुनाव कर सकते हैं। कंपनी द्वारा आरसी 399 (1जीबी 3जी डेटा, 399 रूपये का टाॅक टाइम और 30 दिनों की वैधता) से लेकर आरसी 999 (2जीबी 3जी डेटा, 950 रूपये का टाॅकटाइम और 56 दिनों की वैधता) के खोजपरक एवं वाॅयस काॅम्बोज की भी पेशकश की जा रही है।

कंपनी ने इस क्षेत्र में आरसी 55 (5 दिनों की वैधता के साथ 500 एमबी 3जी डेटा) और आरसी 92 (7 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी 3जी डेटा) जैसे नये पाॅकेट-फ्रेंडली उत्पादों की भी पेशकश की है, जो उपभोक्ताओं के बड़े वर्ग को सेवायें प्रदान करेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!