Monday , 20 April 2026
Home यूपी न्यूज The mother-in-law who eloped with her would-be son-in-law has now absconded with her brother-in-law
यूपी न्यूज

The mother-in-law who eloped with her would-be son-in-law has now absconded with her brother-in-law

402

अलीगढ़लीक्स…होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास अब बहनोई के साथ हो गई फरार. फिर अजब—गजब हालात

अप्रैल 2025 में अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर से एक अजब गजब मामले ने पूरे देश में चर्चा बटोरी थीं. यहां रहने वाली एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी. दादों थाना क्षेत्र के गांव मछरिया नगला में रहने वाले राहुल की शादी महिला की बेटी के साथ तय हुई थी. सगाई के बाद राहुल अपनी होने वाली पत्नी और उसकी मां से नियमित रूप से फोन पर बात करने लगा. धीरे—धीरे इस बातचीत ने अजब मोड़ तब अपना लिया जब राहुल का अपनी ही होने वाली सास के साथ प्रेम संबंध हो गए. बेटी की शादी से 12 दिन पहले ही सास अपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई.

एक दूसरे के साथ रहने वाले राहुल और अपना देवी
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने राहुल और अपना देवी की तलाश में बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया. कुछ दिनों बाद दोनों खुद ही थाना दादों पहुंच गए. पुलिस ने दोनों को थाना मडराक बुलाया. यहां राहुल और अपना देवी ने एक दूसरे के साथ रहने की बात स्वीकार की. पुलिस ने दोनों की सहमति और लिखित बयान के आधार पर छोड़ दिया. इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे.

10 महीने बाद बहनोई के साथ फरार हो गई अपना देवी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब इस मामले में एक बार फिर से नया मोड आया है. साथ—साथ रहने वाले राहुल और अपना देवी का यह रिश्ता 10 महीने तक ही चला. इस बार महिला अपना देवी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है. राहुल ने बताया कि वह अपना देवी के साथ बिहार में रहने लगा और यहां कपड़े बेचने का काम करता है. इसी दौरान पत्नी अपना देवी का बहनोई यहां आया और अपना देवी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई.

राहुल परेशान, पुलिस कर रही जांच
होने वाली सास से पत्नी बनी अपना देवी के बहनोई के साथ फरार हो जाने से राहुल बड़ा परेशान है. उसने कहा कि वह रिश्तों के इस उलझे जाल में पूरी तरह फंस गया है और उसे समझ नहीं आ रहा कि वह आगे क्या करे. इधर शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. फरार महिला की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग, सीबीएसई 10वीं में 92% लाने वाली वैशाली ने दे दी जान....

यूपी न्यूज

UP News: Massive fire engulfs 500 shanties in Ghaziabad…#upnews

यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ...

यूपी न्यूज

Agra News: 27 IPS officers from 13 districts, including Agra ACP Akshay Mahadik, have been transferred

आगरालीक्स…आगरा के एसीपी महादिक अक्षय संजय सहित 13 जिलों के 27 आईपीएस...

यूपी न्यूज

UP News: Pickup truck rams into parked trailer on highway in Kaushambi; 7 dead…#upnews

यूपीलीक्स…यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा, हाइवे पर खड़े ट्रॉला में जा...

error: Content is protected !!