आगरालीक्स… आगरा में फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर को मारने की धमकी देने के आरोप में बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अमित पाठक का मीडिया से कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई है, यह अछनेरा सर्किल का बताया जा रहा है, इस मामले में आईपीसी की धारा 504, 506, 188 और लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 125 के तहत केस दर्ज किया गया है।
आगरा की पफतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस से राजबब्बर, बसपा सपा रालोद गठबंधन से बसपा से गुडडू पंडित उपर्फ भगवान शर्मा प्रत्याशी हैं। इस सीट से भाजपा से राजकुमार चाहर प्रत्याशी हैं। गुडडू पंडित के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं, इसमें वे गाली गलौज करने के साथ अपशब्द बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हुआ है।
31 सेकेंड का वीडियो
गुडडू शर्मा का 31 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है, इसमें गुडडू शर्मा अपने समर्थकों के बीच में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर और उनके समर्थकों को आडे हाथ लेते हुए गाली गलौज कर रहे हैं, गंगा मां की सौगंध खाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अपशब्द बोलने के साथ धमकी देते हैं समर्थक गुडडू भईया जिंदाबाद के नारे लगाने लगते हैं। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर का कहना है कि राजनीति में इस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
तीन बार तोड चुके हैं आचार संहिता
गुडडू पंडित पर आचार संहिता के उल्लंघन में तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीन अप्रैल, छह अप्रैल और नौ अप्रैल को गुडडू पंडित के खिलापफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज हुआ है।
शपथपत्र में सात मुकदमे दर्ज
गुडडू पंडित ने नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में सात मुकदमे दर्ज दिखाए हैं।इसमें चौथ वसूली, जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर मारपीट और भडकाउ भाषण के मुकदमे दर्ज हैं।