मथुरालीक्स…दुखद खबर, वृंदावन की परिक्रमा देकर लौट रहे दो दोस्तों की एक्सीडेंट में मौत. बाइक से लौट रहे थे वापस, डिवाइडर से टकराकर हुआ हादसा
आगरा मंडल के मथुरा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. वृंदावन की परिक्रमा देकर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की एक्सीडेंट में मौत हो गई. धौरैरा के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मृतकों की पहचान जमुनापार क्षेत्र के लोहवन में रहने वाले 30 साल के रवि गुप्ता और 28 साल के गौरव गुप्ता के रूप में हुई है. दोनों दोस्त वृंदावन में परिक्रमा करने के बाद बाइक से घर लोट रहे थे. इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई लेकिन यहां उन्होंने दम तोड़ दिया.