Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स UP CM Yogi Adityanath to visit Agra
बिगलीक्स

UP CM Yogi Adityanath to visit Agra

157

आगरालीक्स …आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे, उनके संभावित कार्यक्रम के बाद खलबली मची हुई है, वे आगरा के राजा की मंडी स्थित मंदिर भी जर सकते हैं और जिला अस्पताल व एसएन का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, वहां व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कहा है। एसएन के अधिकारियों को भी सीएम के विजिट के चलते तैयारी करने के लिए कहा गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के आंवलखेडा में आने की चर्चाएं चली थी लेकिन वे नहीं आए थे। मगर, इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ के पांच या सात मई को आगरा आने का संभावित कार्यक्रम है, इसके चलते तैयारी शुरू हो गई है। वे यहां राजा की मंडी स्थित मंदिर जा सकते हैं, स्कूल और अस्पताल देख सकते हैं। इसे देखते हुए तैयारी चल रही है।
दवाओं की नहीं रहनी चाहिए कमी
बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम से तीमारदारों ने दवा न मिलने की शिकायत की, उन्होंने प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल और एसएन से कहा है कि दवाओं की कमी नहीं रहनी चाहिए। दीवारों की पुताई का काम भी शुरू करा दिया गया, आईसीयू की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
गडढे दिखाई न दें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सडकों के गडढे भरने के लिए कहा था, ऐसे में डीएम गौरव दयाल ने जिला अस्पताल के अंदर सडक में गडढे देख नाराजगी जताई, उन्होंने कहा ​है कि गडढे दिखाई नहीं देने चाहिए, इसके लिए एडीए और नगर निगम की टीम को जिम्मेदारी दी गई है।
कलक्र्टेट का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जी के सम्भावित आगरा भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कलेक्ट्रेट परिसर तथा कार्यालय में प्रत्येक पटल का निरीक्षण कर विशेष साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, पूरे परिसर की सफाई, कार्यालयों में अलमारी पर कार्य सम्बन्धी विवरण, अलमारी के अन्दर जो पत्रावलियां रखी हैं उनकी सूची अन्दर ही चस्पा होनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर मिली गंदगी को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर कार्यालय की जिम्मेदारी है कि निकलने वाले कूड़े को डस्टविन के द्वारा ही निस्तारण करायें, जिससे कूड़ा इधर-उधर नहीं फैलेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय में जाले तथा साफ-सफाई न होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम फाइनेन्स को निर्देश दिये कि वर्तमान दुर्दशा को दो दिन में सुधारें। उन्होंने कार्यालय में टूटे फर्नीचर तथा पुराने रिकार्ड को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय, रिकार्ड, रूम, सहित कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों/पटलों का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि मा0 मुख्यमंत्री जी के सम्भावित आगमन के दृष्टिगत व्यवस्था सुदृढ़ करें। जन सामान्य हेतु शौचालय परिसर का भ्रमण कर नाजिर को निर्देश दिये कि ऊपर पानी टंकी की व्यवस्था के साथ ही पूरे परिसर में विशेष सफाई करायें। निरीक्षण के दौरान अपरजिलाधिकारी (प्रशासन) राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राकेश कुमार मालपाणी, नाजिर हरीकान्त शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

बिगलीक्स

Agra News Live: SNMC, Agra Junior Doctor donate Platelets for high risk Pregancy

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन में में हाई रिस्क प्रिग्नेंसी में सिजेरियन...

error: Content is protected !!