यूपीलीक्स…अपर्णा यादव—प्रतीक यादव में होगा तलाक! प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम की पोस्ट पर लिखा—अपर्णा स्वार्थी महिला…जानें पोस्ट का सच
यूपी के राजनीतिक गलियारों में आज दोपहर से एक सनसनीखेज खबर खूब दौड़ रही है और वो है अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के तलाक की. सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपर्णा से तलाक लेने की पोस्ट की गई है. हालांकि अपर्णा के भाई का कहना है कि एकाउंट हैक किया गया है और इसकी शिकायत की जा रही है.
@iamprateekyadav नाम के इस इंस्टाग्राम एकाउंट से यह पोस्ट की गई है जिसमें लिखा गया है कि मैं अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं. उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए. बस मशहूर और असरदार बनना चाहती हैं.अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी ही चिंता हैं. मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई. हालांकि अपर्णा यादव के भाई अमर विष्ट ने कहा कि प्रतीक यादव का सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया है. हैकर ने यह पोस्टकी है और इसकी शिकायत की जा रही है.

अपर्णायादव और प्रतीक की शादी वर्ष 2011 में हुई थी. इससे पहले दोनों आठ साल तक दोसत रहे. यह बात अपर्णा ने एक इंटरव्यू में कही थी. अपर्णा यादव ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पालिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है, वहीं प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ली है. दोनों की एक बेटी प्रथमा है. प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं.