आगरालीक्स… आगरा में दीपावली पर अदभुत, अकल्पनीय नजारा देखने को मिला, 21000 दीपक से 101 शिव मंदिर और गंगा मैया की आरती की गई, दीपकों के प्रकाश से गंगा मैया के घाट जगमगा उठा, आरती में बडी संख्या में श्रदृधालु शामिल हुए। यह पहली बार है जब एक साथ 21000 दीपक से बटेश्वर, बाह स्थित 101 शिव मंदिरों की आरती की गई है। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बताया कि पहली बार यह आरती की गई है, दीपावली को भव्य रुप से मनाने के लिए बटेश्वर के मंदिर और गंगा घाट पर हुई आरती में बडी संख्या में श्रदधालु शामिल हुए हैं।