आगरालीक्स..आगरा में 10 बजे के बाद बम पटाखे चलाने पर रोक है लेकिन दीपावली पर बम पटाखों का शोर रात 10 बजे के बाद और तेज हो गया है, पटाखों की चटाई और अनार चल रहे हैं। तेज आवाज के बम पटाखे लगातार चल रहे हैं।
आगरा में दीपावाली पर करोडों के बम पटाखे चले, इससे वातावरण में जहरीली गैस बढ गई हैं और लोगों को परेशानी हो रही है। बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं।
आगरा में दीपावाली पर करोडों के बम पटाखे चले, इससे वातावरण में जहरीली गैस बढ गई हैं और लोगों को परेशानी हो रही है। बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं।
आठ से 10 बजे तक चलने थे बम पटाखे
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक बम पटाखे चलने के आदेश दिए थे, रात 10 बजे के बाद बम चलाने पर कार्रवाई के निर्देश थे, इसके लिए आगरा में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी।
थानाध्यक्ष से लेकर संबंधित क्षेत्र के सीओ, एसडीएम, एसीएम को निगरानी के लिए सचेत कर दिया गया है।