हाथरसलीक्स.Breaking…वीडियो न्यूज सत्संग में भगदड़, बच्चे, महिला सहित 60 से अधिक की मौत ( 80 died in stampede during Satsang in Village Fulrai Hathras)
हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में सत्संग चल रहा था, मंगलवार दोपहर में सत्संग में भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए। भगदड़ में महिलाओं का दम घुट गया, इससे तीन बच्चे सहित 27 महिलाओं की मौत हो गई।
मरने वालों की संख्या
सत्संग में भगदड़ में मरने वालों की संख्या 60 से अधिक पहुंच गई। मरने वाले हाथरस और एटा के बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में हाथरस और एटा से भोलेबाबा के अनुयायी सत्संग सुनने के लिए गांव फुलरई पहुंचे थे। घायलों की संख्या भी बहुत अधिक है। बड़ी संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2024/07/satsang.jpg)
भोले बाबा के काफिले को निकालते समय मची भगदड़
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सत्संग में बड़ी संख्या में हाथरस और एटा से लोग आए थे। सत्संग खत्म होने के बाद लोग बाहर निकलने लगे। उसी समय भोले बाबा का काफिला बाहर निकल रहा था, इसी दौरान भगदड़ मच गई। लोग भागने लगे, भागते समय महिलाएं और बच्चे गिर गए। दम घुटने से मौत हो गई।