आगरालीक्स…वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और मंदिर के कर्मचारियों में मारपीट. गेट से निकलने को लेकर हुईथी बहस….वीडियो देखें
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं और मंदिर के कर्मचारियों में मारपीट हो गई. श्रद्धालु मंदिर के गेट से निकलना चाह रहा था लेकिन कर्मचारी ने उसे रोक दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच जोरदार बहस होने लगी जो कि बार में मारपीट में बदल गई. काफी देर तक हंगामा होता रहा. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंच गई. जहां दोनों की रजामंदी से समझौता करा दिया गया है.
बताया जाता है कि आगरा के कुछ श्रद्धालु सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे. वे गेट नंबर दो से निकलना चाहते थे लेकिन दो नंबर गेट से केवल प्रवेश दिया जाता है. मंदिर के गेट पर तैनात कर्मचारियों ने उनसे गेट नंबर एक से बाहर जाने के लए कहा जिस पर बहस होने लगी. बाद में झगड़ा और मारपीट होने लगी.