आगरालीक्स… आगरा में एक थाने में सब इंस्पेक्टर द्वारा पकडे गए युवक से पैर दबाने का वीडियो वायरल हुआ है, एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है।
आगरा में शनिवार को व्हाटस एप पर वीडियो वायरल हुआ है, यह वीडियो थाना न्यू आगरा का बताया जा रहा है, थाने में सब इंस्पेक्टर सत्यवीर काम कर रहे हैं, एक युवक जमीन पर बैठा है और उनके पैर दबा रहा है। व्हाटस एप ग्रुप पर चल रहे वीडियो में युवक को पुलिस पकड कर लाई थी, वह सब इंस्पेक्टर सत्यवीर के पैर दबाने लगा। इलेक्ट्रोनिक मीडिया में वीडिया आने के बाद खलबली मच गई। मामला एसएसपी तक पहुंच गया। इस मामले में एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे ने सब इंस्पेक्टर सत्यवीर को लाइन हाजिर कर दिया है, वीडियो सहित मामले की जांच कराई जा रही है।