आगरालीक्स… आगरा में पूर्व बीएसए के फ्लैट में भीषण आग लग गई, पॉश एरिया में छठवीं मंजिल पर फ्लैट में लगी आग में सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।
आगरा में डीआईओएस और उसके बाद बीएसए रहे दिनेश यादव संजय प्लेस स्थित आनंद व्रंदावन में छठीं मंजिल स्थित फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। पिछते दिनों तबादला होने के बाद वे आगरा से चले गए, फ्लैट में उनका सामान रखा हुआ था। शनिवार रात को उनके फ्लैट में आग लग गई, शॉर्ट सर्किट से लगी आग देखते ही देखते बिकराल हो गई, आग की लपटें उठने पर लोग बाहर निकल आए, उन्हें सूचना दी गई। आग में सारा सामान जलकर स्वाह हो गया है।
सात जुलाई को लगी आग
आगरा में सडक पर दौडती एंबुलेंस में आग लग गई, आग की लपटों से घिरी एंबुलेंस से कूद कर ड्राइवर ने जान बचाई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन तब तक एंबुलेंस जलकर स्वाह हो चुकी थी।
शुक्रवार दोपहर में हाईवे पर कमला नगर स्थित पेट्रोल पंप, बंद हो चुकी है के सामने वाटर वक्र्स की तरह जा रही एंबुलेंस में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती चली गईं। कुछ ही देर में आग की लपटों से एंबुलेंस घिर गई, ड्राइवर एंबुलेंस से कूद गया।
हाईवे पर वाहन रोके, लोगों की लगी भीड
हाईवे पर एंबुलेंस में आग लगने पर वाहनों को रोक दिया गया, स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे, बाल्टी में पानी भरकर एंबुलेंस पर डाला, लेकिन तब तक एंबुलेंस जलकर स्वाह हो चुकी थी।
मरीज होते तो जान का खतरा
एंबुलेंस एक हॉस्पिटल की बताई जा रही है, इसमें आग के समय मरीज होते तो जान बचाना मुश्किल होता। आग कैसे लगी, एंबुलेंस एलपीजी से तो नहीं चल रही है, इसकी जांच कराई जा रही है।
13 मई को लगी आग
आगरा में कार आग का गोला बन गई, दंपति ने कार से कूद कर जान बचाई, कुछ ही देर में आग की लपटों से आग का बडा हिस्सा डैमेज हो गया।
शुक्रवार की रात को कमला नगर निवासी दंपति शादी समारोह से लौट रहे थे, रास्ते में उनकी कार से आग की लपटें निकलने लगी, कुछ ही देर में आग बेकाबू होती चली गई। उन्होंने कार को रोका और परिवार सहित कार से बाहर निकल आए, हादसे में वे और उनका परिवार बाल बाल बच गया।
26 मार्च को दौडती कार में आग
आगरा में दौडती कार आग की लपटों में घिर गई, दंपति ने कार से कूद कर जान बचाई, कार जलकर स्वाह हो गई।
खंदारी निवासी राहुल बंसल अपनी पत्नी करिश्मा के साथ ताजमहोत्सव से शनिवार रात 11 बजे लौट रहे थे। ताज व्यू तिराहे के पास उनकी कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल हो गईं। उन्होंने सडक किनारे गाडी खडी की और उससे बाहर निकल आए। आग की लपटें विकराल होती गईं और कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक गाडी जलकर स्वाह हो चुकी थी।