आगरालीक्स.. आगरा में थाईलैंड की पर्यटक से बदसुलूकी की गई, उन्होंने पर्यटन पुलिस से शिकायत की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड से पर्यटकों का दल मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचा। थाईलैंड की महिला पर्यटक मय्यानन साड़ी पहन कर ताजमहल का दीदार करने पहुंची। रखी थी। रायल गेट पर फोटोग्राफरों से उन्होंने अपने फोटो खिंचवाने के मना कर दिया, वे नहीं माने, फोटोग्राफर ने उनका सेंट्रल टैंक तक पीछा करते रहे। फोटोग्राफरों ने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए कहा था। पर्यटकों ने मना कर दिया। आरोप है कि फॉटोग्राफरों ने उन्हें घेर लिया और परेशान करने लगे, इन्कार करने पर बदसुलूकी कर दी।
गाइड से भी बदसुलूकी
गाइड कुर्बान अहमद ने फोटोग्राफर को पर्यटकों को परेशान करने से रोका, इस पर फोटोग्राफरों ने उनसे भी बदसुलूकी की। गाइड ने पहले ताज में ही संरक्षण सहायक अंकित देव को लिखित शिकायत की। इसमें तीन फोटोग्राफरों के नाम हैं राजू, केशव और मनीष। इसके बाद फोन से इसकी सूचना पर्यटन पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फोटोग्राफर वहां से चले गए।