आगरालीक्स… आगरा में 18 अप्रैल को मतदान है, आज से रूट डायवर्जन किया गया है, घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन देख लें, जाम में फंस सकते हैं।
आगरा में 18 को मतदान होना है इसके लिए बुधवार से पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। मंगलवार इनके वाहन मंडी समिति में आने लगेंगे। गुरुवार को फिर मतदान के बाद यहां पोलिंग पार्टी वापस होंगी। इसलिए तीन दिन हाईवे पर मंडी समिति के सामने यातायात प्रभावित रहेगा।
पुलिस ने इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान बनाया है। रामबाग से बजरंग पेट्रोल पंप तक दो किमी क्षेत्र में तीन दिन वाहन नहीं गुजरने दिए जाएंगे। मंगलवार को सुबह पांच बजे से गुरुवार को पोलिंग पार्टियों के वापस आने तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के मुताबिक रूट डायर्जन इस प्रकार रहेगा।
’>>हाईवे पर दो किमी क्षेत्र को बैरियर लगाकर बंद रखा जाएगा
’>>पुलिस ने तीन दिन के लिए हाईवे का रूट किया डायवर्ट
’>>ग्वालियर की ओर से लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, फीरोजाबाद और एटा की जाने वाले वाहन रोहता नहर चौराहे से दाहिने मुड़कर एकता चौकी, तोरा चौकी होकर इनर रिंग रोड यमुना एक्सप्रेस वे, लखनऊ एक्सप्रेस वे और एनएच 19 से गंतव्य को जाएंगे।
’>>ग्वालियर से जयपुर, दिल्ली, मथुरा की ओर जाने वाले वाहन ककुआ से दक्षिणी बाइपास पर चढ़कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
’>>दिल्ली मथुरा से अलीगढ़, एटा, हाथरस कानपुर की ओर जाने वाले वाहन रामबाग पुल से पहले नीचे उतरकर बाएं साइड अलीगढ़ रोड पर जाएंगे। एटा, फीरोजाबाद, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाले वाहन टेढ़ी बगिया सौ फुट रोड होते हुए बजरंग पेट्रोल पंप से हाईवे होकर गंतव्य को जाएंगे।
’>>कानपुर, लखनऊ, एटा, फीरोजाबाद की ओर से ग्वालियर, फतेहाबाद की तरफ जाने वाले वाहन कुबेरपुर से इनर रिंग रोड पर चढ़कर रमाडा होटल, तोरा चौकी, एकता चौकी, रोहता चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
’>>बस व हल्के वाहन, जिन्हें आगरा शहर व मथुरा की ओर जाना है वे एनएच 19 पर बजरंग पेट्रोल पंप तिराहे से नुनिहाई होते हुए रामबाग चौराहे से एनएच 19 पर चढ़कर गंतव्य को जाएंगे।