Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Web based crime mapping in Agra Zone from 1st April
बिगलीक्स

Web based crime mapping in Agra Zone from 1st April

127

map
आगरालीक्स
 …आगरा में एक अप्रैल से वेब बेस्ट क्राइम मैपिंग शुरू हो रही है, इसमें हर घटना का ब्योरा गूगल पर दर्ज किया जाएगा, पिछले तीन साल में शहर में हुई वारदात का ब्योरा और घटना स्थल का नक्शा भी अपलोड किया जाएगा। इससे पुलिस को क्राइम कंट्रोल करने में मदद मिलेगी, शहरवासियों को भी पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र में ज्यादा वारदात हो रहीं हैं। इससे किस तरह बचा जा सकता है और दिन में किस समय ज्यादा घटनाएं होती हैं।

फाइल फोटो

आगरा जोन में शुरू हो रहे वेब बेस्ट क्राइम मैपिंग के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। अब हर घटना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर नक्शा तैयार करेगी, इसे गूगल क्राइम मैपिंग के लिए अपलोड किया जाएगा, घटना किस क्षेत्र की और किस दिशा में हुई है। इसका ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
पॉश एरिया में हो रही चेन लूट की घटनाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने शहर में होने वाली चेन लूट की घटनाओं का डाटा तैयार किया है। इसे क्राइम मैप पर अपलोड किया जा रहा है। इसमें सामने आया है कि आगरा की पॉश कॉलोनी में चेन लूट की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। इसमें कमला नगर, दयालबाग न्यूआगरा, फतेहाबाद रोड सदर, जयपुर हाउस, हरीपर्वत क्षेत्र में चेन लूट की वारदात हो रही हैं।

बाइकर्स गैंग बना चुनौती
पुलिस के लिए बाइकर्स गैंग चुनौती बना हुआ है। चेन लूट की घटनाएं बाइकर्स गैंग द्वारा की जा रही है। निर्भय नगर में 17 लाख की लूट की वारदात भी बाइकर्स गैंग ने अंजाम दिया था। बाइकर्स गैंग सूनसान सडकों पर पलक झपकते ही चेन और बैग लूटकर फरार हो जाते है। क्राइम मैपिंग से बाइकर्स गैंग को पकडने में मदद मिल सकेगी।

इस तरह होगा क्राइम कंट्रोल
गूगल क्राइम मैपिंग में हर वारदात को नक्शे के साथ अपलोड किया जाएगा। इसके बाद पुलिस जिस क्षेत्र में क्राइम ज्यादा हो रहा है, उस क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढाई जाएगी। जिससे वारदातों की रोकथाम हो सके। इसके लिए पुलिस अलग से प्लान बनाएगी, इसकी भी तैयारी चल रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

error: Content is protected !!