आगरालीक्स.. आगरा में यमुना में महिला का शव तैरात हुए जवाहर पुल के पास आकर फंस गया, महिला का शव देख भीड लग गई है। शव को यमुना से बाहर निकालने के बाद शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे।
आगरा में यमुना लबालब है, शनिवार सुबह एक महिला का शव जवाहर पुल के पास आकर फंस गया। महिला के शव को देख स्थानीय लोगों की भीड लग गई, यमुना का जल स्तर बढने के कारण शव को निकालने में समस्या आ रही है। पुलिस को सूचना दी गई है, इसके बाद शव को बाहर निकाला जाएगा।
यमुना का बढ रहा जलस्तर
आगरा में यमुना का जलस्तर 494 फीट पार कर चुका है, इससे दयालबाग की कॉलोनियों में यमुना का पानी भरने का खतरा बढता जा रहा है। यमुना का जल स्तर लगतार बढने से बाढ का खतरा मंडराने लगा है।
दिल्ली के बाद मथुरा में यमुना उफान लेने के बाद आगरा में भी हालत बिगडते जा रहे हैं। गोकुल बैराज से छोडे जा रहे पानी के बाद आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ रहा है। बुधवार को यमुना का जल स्तर 494 फीट तक पहुंच गया। इससे ताजगंज श्मशान घाट में पानी भर गया है, बुधवार को श्मशान घाट में पानी भरने के बाद अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी गई।
इस तरह बढ रहा आगरा में यमुना का जलस्तर
ओखला से 79 हजार क्यूसेक पानी छोडा गया था, यह गोकुल बैराज पर पहुंचा तो मथुरा में सडक पर पानी आ गया, अब यह आगरा की तरफ बढ रहा है। लो फ्लड लेवल 495 फीट तक पहुंच सकती है। वहीं फ्लड लेवल 499 फीट है।
मथुरा से छोडे गए 23 हजार क्यूसिक पानी के बाद सोमवार को आगरा में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। कैलाश मंदिर, बल्केश्वर, हाथी घाट पर यमुना लबालब दिखाई दे रही हैं। ताजमहल के पीछे भी यमुना लबालब हैं, जलस्तर बढने से यमुना खतरे के निशान को छू लेगी। इससे पहले रविवार सुबह दस बजे ताजेवाला डैम से 1.83 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही ओखला बैराज से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पीछे से पानी आने की स्थिति को देखते हुए गोकुल बैराज से सुबह आठ बजे ही 19 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा था। वहीं ताजेवाला से पूरे दिन हर घंटे पर एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जाता रहा। आगरा में यमुना का फ्लड लेबल 499 फीट है।