आगरालीक्स… आगरा में मटर भी मिलावटी मिल रही है, गहरे हरे दिखने वाली मटर जहरीली है, इसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। एफएसडीए की टीम ने गुरुवार को 100 किलोग्राम मिलावटी मटर को नष्ट कराया।
गुरुवार को सस्ती मटर बिकने की सूचना पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंडी में छापा मारा तो वहां हरे कैमिकल में भीगी हुई सफेद मटर पकड़ी गई। इस अधिकारियों की टीम ने करीब एक क्विंटल मटर को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
इस तरह तैयार हो रही मटर
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सफेद मटर को हरा बनाकर बेचने वाले मोटा मुनाफ कमा रहे थे। भीगने के बाद मटर का वजन भी बढ़ जाता है। ऐसे में एक किलो मटर करीब दो किलो के भाव में बिक रही थी। साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें मिलाया जाने वाला कैमिकल भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।