आगरालीक्स… आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, युवती की मौत, साथी युवतियां घायल। रास्ता भटकने के चलते हुए भीषण हादसा।
रविवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के किलोमीटर 11 के करीब कार डिवाइडर से टकरा गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। कार में फंसे लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।
हादसे में एक युवती की मौत
हादसे में शहीदा हर्ष नैन (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
शायली पुत्री इकनाथ पवार और स्मृति नाईक पुत्री प्रमोद नाईक को किसी तरह बाहर निकाला। ड्राइवर आकाश निवासी दिल्ली भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। शायली गंभीर रूप से घायल है, स्मृति के मामूली चोटें आई हैं।
रास्ता भटकने से हआ हादसा
ड्राइवर आकाश ने बताया कि वह इन तीनों को लेकर दिल्ली से आगरा आ रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे से उतरने की बजाय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़कर हादसे का शिकार हो गया। घायलों को आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।