
एक जनवरी को खंदौली स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में दिनदहाडे़ बदमाशों ने डकैती डाली थी। बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद बदमाश 25 लाख रुपये लूटकर गए थे। एसएसपी प्रीतिंदर सिंह द्वारा गठित की गई टीम ने डकैती डालने वाले पांच बदमाशों में से मुकेश निवासी सादाबाद और सोनू निवासी सादाबाद को पकड लिया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने श्याम बघेल, निवासी सादाबाद के साथ मिलकर बडी लूट की प्लानिंग की। इसके लिए उन्होंने धूम मूवी देखी, इसमें ऋतिक रोशन चोरी करने के बाद तेज स्पीड बाइक से गायब हो जाता है। इसी तरह लूट करने के लिए उन्होंने प्लानिंग की, खंदौली स्थित बैंक आॅपफ इंडिया में भीड कम रहती थी और महिला स्टापफ था। इस पर उन्होंने धूम मूवी की तरह एक जनवरी को डकैती की प्लानिंग की। चंद मिनट में बैंक से 25 लाख लूट करने के बाद बाइक से पफरार हो गए।
दोस्तों के लिए डाली डकैती
पुलिस ने बताया कि मुकेश के साथी गोविंदा और झुन्ना निवासी सादाबाद जुआ खेल रहे थे। उनका बल्देव निवासी अजयवीर सिंह से विवाद हो गया, उन्होंने अजयवीर की हत्या कर दी। इस मामले में 10 लाख में समझौता होना था। इतनी बडी रकम के लिए श्याम बघेल से संपर्क कर लूट की प्लानिंग की गई।
Leave a comment