
कान्सेप्ट फोटो
मंगलवार को आईजी पीएसी लखनऊ आशुतोश के नेतृत्व में राजेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में वेब बेस्ड क्राइम मैपिंग सिस्टम पर एक बैठक का आयोजन किया गया| उन्होंने ने बताया कि यूपी देश का पहला राज्य है, जहां इसे शुरू किया जा रहा है। इसके लिए सोशल मिडिया पर एक वेब पेज भी तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में हो रहे क्राइम का जितना डाटा है उसे गूगल मैप पर क्लॉट किया गया है। किस जगह, समय अपराध हो रहा है, वो पुलिस को तत्काल पता चले जिससे मौके पर आसानी से फोर्स को भेजा जा सके।
कंप्यूटर से लेकर एंड्रॉयड से अपडेट
जोन स्तर पर एसपी, डीआईजी और जिस थाना सर्किल में अपराध ज्यादा है, वहां के थानाध्यक्ष को ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही हर थाने के वो सिपाही जो कम्प्यूटर जानते है उनको भी बुलाया गया है। जो एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं उनको भी ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग में डाटा फीडिंग कैसे करें, उसका एनालाइज कैसे करें। अधिकारी डेटा इंट्री का काम देखेंगे और एनालिसिस का काम सीओ, एसपी स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद इसमें वो सुझाव भी देंगे कि इसमें और क्या किया जा सकता है। डायल 100 की गाड़ियों को भी मोडिफाई किया जाएगा।
Leave a comment