आगरालीक्स…आगरा में 7 नये कोरोना मरीज मिले. पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या. अब एडवाइजरी भी हो चुकी है जारी
आगरा में कोरोना के केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं और ये पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे हैं. रविवार को भी आगरा में 7 नये कोरोना मरीज मिले हैं. प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 2866 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 7 नये #Covid19 केस पाये गये. वहीं पिछले 24 घन्टे में 5 लोग स्वस्थ्य हुये हैं. आगरा में फिलहाल 39 कोरोना के मरीज सक्रिय हैं.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव का आगरा की जनता से कहना है कि कोविड के केस जनपद में निकल रहे हैं. संक्रमण आगरा से लगे हुए जनपदों में हैं या ये कहना त्रुटि पूर्ण नहीं होगा कि पड़ोसी जनपदों से संक्रमण आगरा में फैल रहा है जो कि एक चिन्ता का विषय है. इस पर गंभीरता से सोचना पड़ेगा. और उसमें एक अहम भूमिका भी निभाने की जिम्मेदारी आप जनपद आगरा की जनता पर ही है. जिसमें आपको सजग रहना होगा आपके यहां आने वाले मेहमान को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसके स्वास्थ्य की जानकारी भी रखनी होगी.