नईदिल्लीलीक्स… जहाज में घुसी एक गिलहरी भारत से हजारों मील दूर स्कॉटलैंड पहुंच गई। गिलहरी का नाम जिपी रखा। अब विदेश में ही रहेगी। नये घर की तलाश।
कई सप्ताह के सफर के बाद पहुंची स्कॉटलैंड

भारत में आए एक जहाज में एक गिलहरी किसी तरह से घुस गई। जहाज भारत से रवाना हो गया लेकिन गिलहरी उसमें से निकल नहीं सकी। कई सप्ताह के सफर के बाद वह स्कॉटलैंड के तट पर पहुंची तो क्रू के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। किसी तरह मशक्कत कर क्रू के सदस्यों ने पकड़ लिया।
भारत भेजना है मुश्किल, विशेष निगरानी में रखा
द न्यूयार्क पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गिलहरी का नाम जिपी रखा गया है, यह भारत में पाई जाने वाली तीन प्रमुख प्रजातियों में से एक है।
विशेष निगरानी में रखा गया है जिपी को
जहाज के लोगों ने इस जिपी को द नोर्थ-ईस्ट वाइल्ड लाइफ एंड एनिमल रेस्क्यू सेंटर को सौंप दिया, जहां उसे एक पिंजरे में रखकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि उसे भारत वापस भेजना मुश्किल है। इसलिए उसके लिए नये घर की तलाश की जा रही है।