आगरालीक्स…आगरा में ‘क्या पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यटन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए’ टॉपिक पर हुई प्रतियोगिता. इन स्टूडेंट्स को मिला पुरस्कार…
रोटरी क्लब आफ आगरा द्वारा डॉ. बीआर अम्बेडकर विवि, सेठ पदमचंद जैन संस्थान खंदारी पर ‘क्या पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यटन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए?’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यूनिवर्सिटी से संबद्ध किसी भी कॉलेज में नामांकित स्नातक छात्रों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 116 स्टूडेंट्स ने आवदेन किया था जिसमें से केवल 20 स्टूडेंट्स को उनकी पिछली परीक्षा में अर्जित योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया. 10 स्टूडेंट्स को प्रस्ताव के पक्ष में बोलने के लिए और 10 को प्रस्ताव के खिलाफ बोलने के लिए चुना गया. जूरी के पैनल में अविनाश मिश्रा, राजीव तिवारी और नम्रता पनिकर रहे. शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. मोहम्मद अरशद द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई. अतुल माथुर क्लब की अध्यक्ष रो. मृणाल शर्मा, क्लब सचिव रो. मनोज आर कुमार, कोषाध्यक्ष रो. नेत्रपाल सिंह, युवा सेवा निदेशक रो. विनोद गुप्ता व रो. राजीव लोचन भारद्वाज रहे.

सेंट जॉन्स कॉलेज के वंश शर्मा ने प्रस्ताव के खिलाफ बोलते पहला पुरसकार जीता जबकि सेंट जॉन्स की ही आलिया शाहिद ने उसी श्रेणी में दूसरा पुरस्कार जीता. प्रस्ताव के लिए बोलते हुए सेंट जोन्स कॉलेज की अदिति यादव को पहला और सेठ पदमचंद जैन संस्थान की डोना जैन ने इसी श्रेणी में दूसरा पुरस्कार जीता. प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार और स्मृति चिन्ह आरटीएन के नेतृत्व में श्रीराम चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित किए गए थे. शैलेंद्र नाथ शर्मा ने पंजीकरण तालिका संभाली, टाइम कीपर अमित सिसोदिया थे. वरिष्ठ रोटेरियन शांति स्वरूप गोयल और क्लब ट्रेनर प्रतियोगिता के दौरान योगेश जिंदल मौजूद रहे.