आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर इस बार आतिशबाजी में नहीं दिखा दम. महंगे पटाखे निकले फुस्स. हरित आतिशबाजी और लोगों में भी दिखी जागरूकता
आगरा में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. दिल्ली में भले ही आतिशबाजी को लेकर बैन रहा लेकिन यूपी में हरित पटाखे चलाने की अनुमति शासन की ओर से दी गई थी. हरित पटाखों की ही आगरा में बिक्री की गई. प्रशासन ने दिवाली को रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक ही आतिशबाजी चलाने की अनुमति दी थी. हालांकि ये बात अलग है कि पटाखे देर रात तक चलते रहे. लेकिन इसके बावजूद पिछले साल की तुलना में इस बार शहर की आवोहवा दिवाली की रात को ज्यादा खराब नहीं हुई. पिछले साल आगरा का एक्यूआई 400 से ऊपर तक दर्ज किया गया था जो कि काफी ज्यादा खतरनाक श्रेणी में आता है लेकिन इस बार एक्यूआई 200 से कुछ ही ऊपर रहा.

इसका कारण कुछ भी रहा हो लेकिन लोगों की मानें तो इस बार आतिशबाजी में ज्यादा दम नहीं दिखा. पटाखें पिछले साल की तुलना में ज्यादा महंगे थे लेकिन उनमें ज्यादा दम नहीं दिखाई दिया. लोगों की मानें तो कई महंगे पटाखे भी फुस्स निकल गए. महंगी आतिशबाजी में भी ज्यादा साउंड नहीं दिखा. इसके अलावा रॉकेट, अनार, चरखी भी ज्यादा सही नहीं निकलीं. लेकिन इसके बावजूद लोगों ने दिवाली को खूब सेलिब्रेट किया.
लोगों की मानें तो हरित आतिशबाजी की बिक्री काअसर दिखाई दिया जिसमें न ज्यादा आवाज होती है और न ही ज्यादा प्रदूषण होने की संभावना. इसके अलावा लोग भी ज्यादा जागरूक दिखाई दिए.