आगरालीक्स…आगरा में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. घटने लगा तापमान तो सर्दी का भी होने लगा अहसास. दिन में भी पंखे की हवा लग रही ठंडी. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में तापमान घटने लगा है और सर्दी का अच्छा खास अहसास भी शुरू होने लगा है. हाल ये है कि रात तो रात अब दिन में भी ज्यादा तेज पंखा चलने पर सर्दी का अहास होने लगता है क्योंकि पंखे की हवा काफी ठंडी लग रही है. दिन में धूप निकल रही है लेकिन ये धूप भी अब मन को भाने लगी है, बाकी सुबह के समय और शाम होने के बाद से ही सर्दी महसूस होने लगती है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान अब 16.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. नवंबर के प्रथम सप्ताह से अच्छी खासी सर्दी महसूस होने लगेगी.