आगरालीक्स…आगरा में लग रहा ग्रेट एशियन सर्कस. पहली बार आगरा में आए अलग झूले. फूड महोत्सव के साथ स्टॉल्स पर शॉपिंग भी कर सकेंगे. 40 दिन के लिए लग रहा दीपावली महोत्सव मेला…
जय मां कैला देवी इंटरप्राइजेज ग्वालियर,मेला वर्ड द्वारा ग्रेट एशियन सर्कस आगरा के पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को संस्कृति से रूबरू करवाने के उद्देश्य से पहली बार दीपावली महोत्सव मेला* का आयोजन किया जा रहा है। ताजमहल के निकट आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पीछे आगामी 27 अक्टूबर से लगातार 40 दिनों तक आयोजित होने वाले इस मेले में भारतीय संस्कृति की द ग्रेट एशियन सर्कस और व्यंजनों के साथ बच्चों की पसंद के कई स्टाल लगाए गए हैं। 27 अक्टूबर को ग्रेट एशियन सर्कस का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी मदन मोहन शर्मा ने दी।
मेला व्यवस्थापक पंकज भदौरिया ने बताया कि जय केला मां एम्यूजमेंट ग्वालियर की ओर से आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट पर 40 दिवसीय दीपावली महोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें खरीदारी के लिए स्टॉल बच्चों के लिए सर्कस, झूले का आयोजन एक ही स्थान पर किया गया है। दीपावली पर्व को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से मेले को लगाया जा रहा है जिसमें बच्चे-बड़े अपने परिवार के साथ यहां प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठा सकेंगे।

मेला आयोजक जयराज एवं रणधीर ने बताया की शुभारंभ पर भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंडित मनीष शर्मा अपने भजनों की स्वर लहरियों से सभी को सराबोर करेंगे।
मेला समन्वयक मदन मोहन शर्मा एवं सी पी शर्मा ने बताया कि दीपावली महोत्सव में प्रतिदिन मुक्ताकाश मंच पर अलग-अलग तिथियों पर काव्य-पाठ, कॉमेडी, गायन, नृत्य प्रतियोगिता, डांडिया उत्सव जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
बुजुर्गों और दिव्यांगों को मुफ्त सर्कस
मेला आयोजन समिति की ओर से बुजुर्गों और दिव्यांगों को मेले में सर्कस मुफ्त दिखाने के लिए सुविधा दी गयी है।