आगरालीक्स…टैक्सपेयर्स अब 7 नवंबर तक दाखिल कर सते हैं इनकम टैक्स रिटर्न. सीबीडीटी ने बढ़ाई समय सीमा…
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बार्ड यानी सीबीडीटी ने एक अधिकसूचना में कहा कि पिछले महीने आडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाई गई थी, इसलिए आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है. इसे अब 7 नवंबर 2022 कर दिया गया है. वित्त मंत्रालय ने कंपनियों द्वारा आकलन वर्ष 2022—23 के लिए आयकर रिटर्न दािखल करने की समय सीमा बुधवार केा बढ़ाई है, जिन कपंनियों को अपने खाते का आडिट कराना जरूरी है, उने लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तिथि इससे पहले 31 अक्टूबर थी लेकिन अब ये 7 नवंबर हो गई है.

बता दें कि टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है. सरकार की तरफ से इसे भरने के लिए डेडलाइन जारी की जाती है, जिसके भीतर टैक्सपेयर्स को हर हाल में टैक्स भरना होता है. सीबीडीटी ने कहा कि अधिनियम की धारा 139 की उपधारा (1) के तहत आय का ब्योरा देने की तिथि बढ़ाई गई है.