आगरालीक्स…सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को. जानिए क्या होगी टाइमिंग और क्या होगा सूतक काल..
बीते मंगलवार को साल का सूर्य ग्रहण पड़ा. लोगों ने सूर्य ग्रहण को देखा भी लेकिन अब सूर्य ग्रहण के बाद साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी अगले महीने ही पड़ने जा रहा है. यह साल का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन दिेव दीपावली भी है. हालांकि देव दीपावली ग्रहण से एक दिन पहले मनाने की बात कही जा रही है.

जानिए क्या होगी टाइमिंग
8 नवंबर को चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो जाएगा और सूतक काल शाम छह बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्रग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा.