आगरालीक्स…आगरा से छठ महापर्व पर यूपी रोडवेज ने भी कसी कमर. कई अतिरिक्त् बसें होंगी पूर्वांचल के लिए रवाना
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. इसके लिए निगम ने तैयारी भी तेज कर दी है. यूपी में परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार का कहना है कि आगरा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर व दिल्ली से पूर्वांचल के लिए यानी गोरखपुर, बलिया, वाराणसी व प्रयागराज के लिए 2563 अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा छठ पर्व की वापसी के लिए दिल्ली तक के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई हैं.

31 अक्टूबर तक जारी हरेगी व्यवस्था
बता दें कि परिवहन निगम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से छठ पर्व मनाने के लिए पूर्वांचल आने वाले लोगों के लिए समुचित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसके लिए निगम ने 22 अक्टूबर से प्रोत्साहन योजना भी शुरू की थी जो कि 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी.