आगरालीक्स…आगरा में सुबह कोहरा या धुंध छा सकती है. दिन का तापमान कम हुआ लेकिन रात का अभी भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में धीरे—धीरे अच्छी खासी सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया है. लोगों ने भी गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है. लेकिन रात का तापमान अभी भी सामान्य से अधिक चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा लेकिन न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये अभी भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ये 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आने वाले दिनों में सुबह के समय धुंध या कोहरा छा सकता है जबकि दिन निकलने के साथ ही मौसम साफ रहेगा.