आगरालीक्स ….आगरा में गायत्री बिल्डर के निदेशक हरिओम दीक्षित, कल्याण दीक्षित सहित पांच पर मुकदमा, जानें पूरा मामला।
आगरा के कमला नगर की रहने वाली 75 वर्षीय राजकुमार अब दिल्ली में रह रही हैं। राजकुमारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, इसमें आरोप लगाए कि 31 मार्च 2003 को रामजी सहकारी आवास समिति प्राइवेट लिमिटेड से 350 वर्ग गज का कामर्शियल प्लाट विमल विहार हाउसिंग स्कीम, मौजा सिकंदरा में बैनामा कर खरीदा था। लेकिन बीमार होने के कारण वे अपने प्लाट को देखने के लिए नहीं आ सकी।

गायत्री बिल्डर पर कब्जा करने का आरोप
राजकुमारी का आरोप है कि वे 19 जनवरी 2020 को अपने प्लाट पर आईं, लेकिन प्लाट की दीवार तोड़कर गायत्री बिल्डर ने कब्जा कर लिया था। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए, इसके बाद वे 9 फरवरी 2020 को अपने प्लाट को देखने और नापजोख कराने के लिए आईं।
निदेशक सहित अन्य पर अभद्रता का आरोप, पांच पर मुकदमा
आरोप है कि राजकुमारी जब प्लाट को देखने गईं तो गायत्री डेवलेपवेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हरिओम दीक्षित और अन्य लोग आ गए, अभद्रता की विरोध करने पर तमंचा निकालकर धमकाया, पुलिस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर गायत्री डेवलेपवेल के निदेशक हरिओम दीक्षित, कल्याणी दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित, मनहर दीक्षित, चंद्रशेखर शर्मा सहित दो तीन अज्ञातों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का मीडिया से कहना है कि विवेचना की जा रही है, साक्ष्य संकलन के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।