Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: CM Yogi’s big announcement in Agra. Agra residents will travel by metro from next year…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: CM Yogi’s big announcement in Agra. Agra residents will travel by metro from next year…#agranews

104

आगरालीक्स…आगरा में सीएम योगी का बड़ा ऐलान. अगले साल से मेट्रो का सफर करेंगे आगरावासी. यमुना प्रदूषण, गंगाजल, स्मार्ट सिटी और मुगलों पर जानें क्या बोले सीएम योगी

आगरा में आज सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 488 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. तारघर मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मलेन में पहुंचे सीएम योगी का स्वागत सभी जनप्रतिनिधियों ने किया. कार्यक्रम में सभी मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर और भाजपाई पदाधिकारी मौजूद रहे.

आजादी के अमृत महोत्सव में जी20 की होस्टिंग तोहफा
अपने उद्बोधन की शुरुआत सीएम योगी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ की. इसके बाद उन्होंने सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों सहित जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत की दुनिया में क्या स्थिति थी लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनमी है. आजादी के अमृत महोत्सव में इससे बड़ी सौगात क्या हो सकती है कि इस बार भारत दुनिया के 20 सबसे बड़े देशों के सम्मेलन यानी जी20 को होस्ट करेगा. यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है.

आगरा के लिए ये बोले सीएम योगी
आगरा के लिए बोलते हुए सीएम ने कहा कि आगरा के साथ ही स्थिति वैसी ही थी. 2017 से पहले आगरा गंदे शहरों में गिना जाता था आगरा में प्रदूषण की ऐसी हालत ऐसी थी कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी उद्योगों को यहां से बंद कर दिया. लेकिन पिछले पांच वर्षों के अंदर यूपी की तस्वीर बदली है. अब इसकी पहचान स्मार्ट सिटी के रूप में की जा रही है. आगरा विकास की नई गाथा लिख रहा है. आगरा में विश्वस्तरीय मेट्रो प्रोजेक्ट चल रहा है और मैं ऐलान करता हूं कि एक साल के अंदर आगरावासी मेट्रो में सफर करेंगे. मेट्रो आगरा को एक नई पहचान दिलाएगी.

आगरा के अंदर ही आप देखते थे कि इससे पहले कोई काम होता था तो कार्य करने के पीछे की मंशा किस कदर होती थी. यहां पर म्यूजियम के नाम पर जो तमाशा बनाया गया था, आज भी मानसिकता बदली नहीं. मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था. हमने कहा कि आगरा को अब मुगल की नहीं छत्रपति शिवाजी महाराज की आवश्यकता है. अब आगरा के म्यूजिमयम को भी छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर समर्पित किया. आगरा की इसी पहचान को आगे बढ़ाते हुए जब सुप्रीम कोर्ट ने यहां पॉल्यूशन को ध्यान में रखते हुए यहां पर टीडीजेड के दायरे में आगरा को लाने की कर्रवाई को आगे बढ़ाया तो उन स्थिति में हमने तय किया कि यूपी में अब आईटी और इलेक्ट्रोनिक से जुड़े जितने भी उद्योग लगेंगे, उसमें आगरा व आसपास के क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. हजारों नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा.

डबल इंजन की सरकार न सिर्फ विकास के लिए बल्कि आम जन की सुविधा के लिए भी पूरी तत्परता से कार्य कर रही है. आगरा प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के अंदर नंबर एक पर है. अब पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर को भी सुविधा मिल रही है. कोई सोचता था कि गरीब को पहले फ्री में विद्युत कनेक्शन मिलेंगे, रसोई गैस के कनेक्शन मिलेंगे, फ्री में शौचालय मिलेगा, कोई सोचता था कि विपत्ति के समय सरकार आपके साथ खड़ी होगी जैसे कोविड कालखंड में फ्री में टेस्ट, फ्री में उपचार, फ्री में वैक्सीन और फ्री में हर गरीब को महीने में दो—दो बार राशन की सुविधा जो दी गई यह सरकार की संवेदनशीलता को प्रमाणित करता है. वायु सेवा शुरू की जा रही है और अच्छा बनाया जा रहा है. यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने की कार्रवाई हम एक नए ओर से बढ़ा रहे हैं. हर घर नल की योजना भी आज आगरा में साकार हो रही है. आज आगरा एक स्वच्छ शहर के रूप में, एक स्मार्ट शहर के रूप में, एक सुरक्षित शहर के रूप में आज अपना स्थान प्राप्त कर रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!