आगरालीक्स…. आगरा में शाहगंज बाजार में सीवर की लाइन के लिए खोदाई से व्यापारी परेशान, एक महीने बंद रहेगा 70 दुकानों का रास्ता।

आगरा में सीवर लाइन डालने के लिए संगीता बाजार रोड, शाहगंज में खोदाई शुरू हो गई है, कार्यदायी संस्था ने बाजार के रास्ते में एक गहरा गड्ढा खोद दिया है। इस गड्ढे से भूमिगत सीवर की लाइन डाली जाएगी, गड्ढा खोदने से संगीता बाजार का रास्ता बंद हो गया है, इस बाजार में ज्वैलर्स की दुकानें हैं और सर्राफा बाजार एसोसिएशन, शाहगंज का कार्यालय भी है।
एक महीने तक चलेगा काम
व्यापारियों का कहना है कि काम बहुत धीमी गति से चल रहा है, इससे बाजार में अब कस्टमर आने बंद हो गए हैं। इसी गति से काम चला तो परेशानी और बढ़ जाएगी। गंगाजल ईकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर स्वतंत्र सिंह का कहना है कि एक महीने काम चलेगा, पहले दीपावली पर काम शुरू होना था लेकिन व्यापारियों ने दिसंबर में लाइन डालने के लिए कहा था। 250 मीटर की सीवर लाइन डाली जानी है।