अलीगढ़लीक्स… टप्पल में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध बने कॉलोनियों पर कल फिर से बुलडोजर चलेगा। विरोध की तैयारी
करोड़ों की धनराशि डूबने के कगार पर

प्राधिकरण की कार्रवाई से टप्पल में बेशकीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त का धंधा करने वालों के साथ ही भूखंड खरीदकर लाखों रुपयों की लागत से आलीशान भवन व कॉलोनी बनाने वाले चिंतित और परेशान हैं। ऐसे लोगों के लाखों-करोड़ों रुपये की धनराशि डूबने की कगार पर है।
नगर पंचायत कादर्जा हटने के बाद कार्रवाई
नगर पंचायत का दर्जा हटने के बाद यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने टप्पल में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों को ध्वस्त कराने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू कर दी थी।
शुक्रवार को ढहाए थे अवैध भवन
प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ही एसडीएम खैर, सीओ खैर और टप्पल थाना पुलिस समेत अन्य थानों की पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में प्राधिकरण के छह बुलडोजर ने बने हुए भवनों के काफी हिस्से ध्वस्त कर दिए थे।
कल फिर हटेंगे अतिक्रमण, दोबारा हुए तो कार्रवाई
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह के अनुसार छह दर्जन से अधिक गाटा संख्या में मंगलवार को भी अभियान चलाकर बने भवनों और भूखंडों की चहारदीवारी को ध्वस्त कराया जाएगा। ध्वस्तीकरण के बाद पुन: निर्माण कराने वाले बिल्डरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक्सप्रेस-वे व एयरपोर्ट बनने के बाद बिकी जमीनें
यमुना एक्सप्रेस-वे बनने और जेवर एयरपोर्ट की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से बिल्डरों के लिए टप्पल की जमीन सोना उगलने वाली बन गई।
आसपास के जिलों के बिल्डरों की भी लगी है रकम
यही वजह है कि तमाम बाहरी जनपदों के बिल्डरों के साथ ही अलीगढ़ के धनाढ्य लोगों ने टप्पल में जमीनों की खरीद-फरोख्त में खूब दिलचस्पी दिखाई। बिल्डरों ने भी सांठगांठ कर अलीगढ़-पलवल मार्ग सहित अन्य रास्तों पर अवैध रूप से कई कॉलोनियां काटी और प्लाट बेचे। यहां पर लोगों के करोड़ों रुपये लगे हैं।
।