नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली क शराब घोटाले में सीबीआई के बाद अब ईडी एक्शन में है। 11वीं गिरफ्तारी की। तिहाड़ जेल में मनीष सिसौदिया से भी पूछताछ।

ईडी ने आज सुबह की कार्रवाई
शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने मंगलवार सुबह 11वीं गिरफ्तार कर ली है। ईडी ने हैदराबाद से अरुण रामचंद्रन पिल्लई को गिरफ्तार किया है।
तेलंगाना के सीएम की बेटी का प्रतिनिधित्व करते हैं पिल्लई
पिल्लई पेशे से बिजनेसमैन हैं और इस मामले मे आरोपी हैं, वह तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी कविता का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। ईडी ने चार्टशीट में कविता का नाम लिया था, जिसमें एक शराब कंपनी की 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया था।
बैरक नंबर एक में होगी सिसौदिया से पूछताछ
वहीं तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया से अब ईडी पूछताछ करने जा रही है। यह पूछताछ बैरक नंबर 1 में होगी, जहां मनीष सिसोदिया को रखा गया है।