आगरालीक्स…. यमुना एक्सप्रेस वे दर्दनाक हादसा, दो कार टकराने पर घायलों को बाहर निकाल रहे तीन युवकों ने बस ने रौंदा, तीनों की मौके पर मौत।

यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल अलीगढ़ में सोमवार सुबह दो कार आपस में टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, इसी दौरान एक्सप्रेस वे से एयरपोर्ट जा रहे मथुरा के नौझील, मथुरा निवासी पुष्पेंद्र, मुकेश और पुष्पेंद्र चौधरी रुक गए। वे घायलों को कार से निकालने लगे।
बस ने तीनों को रौंदा
यमुना एक्सप्रेस वे पर पुष्पेंद्र, मुकेश और पुष्पेंद्र चौधरी घायलों को कार से बाहर निकाल रहे थी, इसी दौरान आगरा की तरफ से आ रही बस ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।