आगरालीक्स…आगरा में बदल सकता है मौसम. दिल्ली में तेज बारिश ने दी राहत. प्रदेश के भी कई शहरों में भारी बारिश. जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज जोरदार बारिश हुई है. इससे मौसम बदल गया है हालांकि आगरा में आज उमसभरी गर्मी रही और दिन में तेज धूप भी निकली. कभी—कभी बादल भी छाए लेकिन वो बिना बरखा के ही आए. लेकिन आगरा में भी मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज रात को या कल जोरदार बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/09/23) 34.8
Departure from Normal(oC) -1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/09/23) 25.9
Departure from Normal(oC) 3