आगरालीक्स ….आगरा के कमला नगर में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से संबंध बनाए, इसके बाद हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
निर्माणाधीन पुष्पांजलि अपार्टमेंट में नौ मार्च को एक महिला का शव मिला था। उसकी शिनाख्त हाथरस के कैलाश नगर निवासी सोफिया पत्नी चांद बाबू के रूप में हुई। उसके पास से हाथरस से आगरा की रोडवेज बस की टिकट भी मिली थी। महिला की मौसी फातिमा ने पुलिस को बताया कि सोफिया के कमला नगर निवासी रामवीर से अवैध संबंध थे। उसी ने महिला को फोन कर बुलाया था। पुलिस ने गुरुवार को कमला नगर के रेणुका बाग निवासी रामवीर दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल नंबर से बात कर जाल में फंसाया
एसपी सिटी सुशील घुले ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मोबाइल से गलत नंबर लगने पर उसकी सोफिया से बात हुई थी। छह माह पहले उससे दोस्ती हो गई। कई बार वह सोफिया से मिलने हाथरस गया। एक बार उसकी मौसी फातिमा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसको लेकर उनसे कहासुनी हो गई।
नौ मार्च को रामवीर ने सोफिया को फोन कर आगरा बुलाया। वह असोम जाने की बात कहकर अपना सामान लेकर घर से निकली थी। रामबाग चौराहे से सोफिया को लेकर रामवीर कमला नगर की निर्माणाधीन कॉलोनी पहुंचा। यहां उससे संबंध बनाने के बाद हाथरस जाने को कहा, तो महिला ने इन्कार करते हुए उसके साथ रहने की जिद की। ऐसा न करने पर उसने पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे डाली। पकड़े जाने से डर से रामवीर ने उसका सिर दीवार में मारकर नीचे पटका। बाद में ईट से चेहरे और गर्दन पर प्रहार कर मार डाला।
महिला के बैग से निकले कागज और अन्य सामान यमुना में फेंक दिया, जबकि उसके सोने के टॉप्स निकालकर अपने पास रख लिए, जो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
Leave a comment