आगरालीक्स …आगरा में लिव इन में बीटेक छात्रा से दुष्कर्म, मुकदमे के आदेश।
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बीटेक कर रही थी, उसकी पास में ही रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। उसने शादी करने का वादा किया और छात्रा से कहकर उसके पिता के एकाउंट से रुपये निकलवा लिए। इसके बाद छात्रा से घर से ज्वैलरी मंगाई और छात्रा को अपने साथ ले गया। छात्रा से मंगाए रुपये से उसने बाइक खरीद ली।
10 महीने लिव इन में रखा
बीटेक छात्रा डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंची, उसने आरोप लगाए हैं कि युवक ने उसे 10 महीने तक साथ रखा उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवक को पता चला कि वह दत्तक पुत्री है तो उससे दूरी बनाने लगा, उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। उसे घर से निकाल दिया। डीसीपी सिटी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।