आगरालीक्स …आगरा में सुबह से ही आग बरस रही है, सुबह सात बजे से सूरज के तेवर देख लोग घरों में कैद हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
रविवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो कि शनिवार के 43.9 डिग्री से. से करीब 1.8 डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री से. रहा, जो शनिवार के 27.3 डिग्री से. से 3.3 डिग्री से. अधिक था। सोमवार को भी सुबह से ही सूरज के तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
सिर और आंखों में दर्द
तेज धूप से सिर और आंखों में दर्द हो रहा है, शरीर पर सूरज की किरणें पडते ही चुभन होने लगती है, शरीर में पानी की कमी होने पर डीहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। इससे लोग परेशान हैं।
Leave a comment