आगरालीक्स ….आगरा में विदेशियों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी और एक सप्ताह तक पॉश कॉलोनी में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है।
गुरुवार को बांग्लादेश निवासी मेहंदी हसन और तंजीमुल इसलाम पर्यटन थाना पहुंचे, उन्होंने पुलिस को बताया कि एक कंपनी ने भारत में मर्चेंट नेवी सहित अन्य कंपनी में अच्छी नौकरी का विज्ञापन दिया था, इसमें नौकरी के लिए बांग्लादेश के एजेंट मोहम्मद मुर्शीद आलम से उन्होंने संपर्क किया। उसने शिप कंपनी सेल कंटेनर में नौकरी के लिए आवेदन करने केि लए कहा, इस पर सेम थामस के हस्ताक्षर भी थे। मेहंदी हसन सहित उसके तीन मित्र तंजीमुल इसलाम, अराफत मंसूर और मो. रिपप ने आवेदन किया। उन्हें दिल्ली बुलाया गया। वह फ्लाइट से दिल्ली आ गए। यहां पर एजेंट राजेश नाथन (25, इंद्रापुरम, सदर) मिला। उसने दिल्ली में नौकरी से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने को कहा, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं भरवाया। इसके बाद बहाने से 29 मई को आगरा ले आया।
बंधक बनाकर रखा
टीडीआई सिटी में मेहंदी हसन और तंजीमुल इसलाम को रोका। वहीं अन्य दोनों को मित्रों को शमसाबाद रोड स्थित बैंक कालोनी में रोका। इसके बाद उनसे प्रति आवेदक दो लाख रुपये की मांग की। इस पर मेहंदी हसन को उस पर शक हो गया। वह बहाना बनाते रहे। इस पर एजेंट ने उनके वीजा, पासपोर्ट और मोबाइल रख लिए। उन्हें कमरे में बंद करके चला गया। एजेंट खाना देने आता था। एक सप्ताह तक वह बंधक रहे। गुरुवा को वह किसी तरह मुक्त होकर पर्यटन थाना पहुंच गए। यहां से उन्हें थाना ताजगंज भेज दिया गया। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि युवकों की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Leave a comment